बेसिक विद्यालय अलीनगर में बढ़े धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

हेडलाइंस , 539

लखनऊ।

आज 14 नवंबर को नगर क्षेत्र जोन एक के स्कूलों में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में  कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने रैली गांव में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया । इसके बाद सभी नें पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय में उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से  बाल दिवस के रूप मनाया गया। बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय नें सभी बच्चों बताया कि भारत देश में हर साल कुछ ऐसे बेहद जरूरी दिन आते हैं, जो बेहद ही खास होते हैं। जैसे- बाल दिवस, ये दिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है और इसे बच्चों के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। दरअसल, 14 नवंबर को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस होता है। बच्चे जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। वहीं, उनका भी बच्चों के प्रति काफी प्रेम था। चाचा नेहरू जितना भी जिए, उन्होंने बच्चों को काफी प्रेम किया और अब हर साल इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उनकी शिक्षा के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें बताने के लिए ये दिन मनाया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि 14 नवंबर को ही ये दिन क्यों मनाया जाता है? उनहोंने बच्चों बताया कि..जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था, और वे बच्चों को राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मनाते थे। साल 1956 से भारत में बाल दिवस मनाया जा रहा है। हालांकि, ये पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद से इस तारीख को 14 नवंबर कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों के प्यारे थे।

बाल दिवस को 20 नवंबर से 14 नवंबर करने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव लाकर इसे पारित किया गया। इसके बाद से ही इसकी तारीख बदल दी गई।

बाल दिवस के दिन बच्चों के कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल से लेकर बाकी शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चों के लिए इस दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं और उन्हें उपहार भी दिए जाते हैं ।  इस आवसर पर बेसिक  विद्यालय अलीनगर सुनहरा में बच्चों नें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों के साथ विद्यालय की शिक्षा मित्र सुनीता देवी यादव, रूबी राजपूत, संध्या राजपूत स्थनीय नागरिक राजेश जैसवाल उपस्थित रहे। साथ ही बच्चों को टाफी बिस्कुट का वितरण किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top