उत्तर प्रदेश में सचिवालय हो या सड़क हर जगह महिलाएं असुरक्षित : प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय , 346

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश सचिवालय हो या सड़क हर जगह महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रियंका गांधी ने राज्य सचिवालय में अनुसचिव द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकतों के मामले में सोशल मीडिया पर यह बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे की असलियत यही है। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति उसमें होगी, जिसके खुद के साथ हुए उत्पीड़न हो सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बहनें एकजुट होकर अपनी लड़ाई खुद लड़ें। बता दें कि सचिवालय के अल्पसंख्यक विभाग के अनुसचिव इच्छा राम यादव पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनका यौन शोषण किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने व महिला की शिकायत पर 29 अक्टूबर को अनुसचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर, अन्य बयान में प्रियंका ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के मामले में योगी सरकार ने डॉक्टर कफील खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया था, यह बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार नफरत के एजेंडे के तहत उन्हें कर प्रताड़ित कर रही है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वह संविधान व अदालतों से ऊपर नहीं है। कांग्रेस डॉ कफील खान की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी। डॉ कफील ने प्रियंका से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रक्षक अब भक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि व सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत जैसी घटनाओं से यह साफ हो गया है कि रक्षक भक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Related Articles

Comments

Back to Top