यूपी में 10 करोड़ से अधिक लोगों को टिके की पहली डोज लगा कर रेकोर्ड कायम

जनपत की खबर , 353

लखनऊ। कोरोना महामारी से जहां लोगों  ने अपनों को खोया है वहीं जाने कितने परिवार इसका शिकार हो कर उजड़े हैं। इसी शिकार से बचने के लिए कोविड टीकाकरण पूरे देश में शुरू किया गया है। जिससे इम्यूनिटी बूस्ट से कुछ निजाद मिल सकती है। लेकिन आपको वैक्सीन के दोनो डोज के बाद भी मास्क और 2 गज दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।

आपको बता दें कि टीकाकरण की कतार में देश सभी राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। अब तक प्रदेश में करीब 10 करोड़ से अधिक लोगों को टिके की पहली डोज लगा कर रेकोर्ड कायम किया है। वहीं लगभग 3.57 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लिए हैं। टीकाकरण की क़तार में यूपी शुरुआत से ही अव्वल चल रहा है। अब तक देश में सरकारी आकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 13.60 करोड़ टीके अब तक यूपी में लगाए गए हैं। कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अब तक 4.71 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। इन सभी लोगों को टीके की कम से कम एक डोज हर हाल में इस महीने के अंत तक लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि अब हर दिन 25 लाख से 30 लाख तक टीके लगाए जाएं, ताकि लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top