यातायात नियमो के उल्लघन पर कुल 50 वाहनो से 67500 रू0 का पेण्डिग ई –चालान किया गया ।
जनपत की खबर Nov 09, 2021 at 09:57 PM , 345आज दिनांक 09.11.2021 यातायात माह नवम्बर -2021 के क्रम में प्रभारी यातायात संतोष कुमार यादव, TSI-मो0 रूस्तम खान, TSI-राम अचल पाल ,HCP रमेश कुमार, हे0का0 सुनील कुमार सिंह, का0 प्रवीण कुमार, का0 संजय यादव, होम गार्ड करन सिंह,पंकज कुमार सिंह टीम के साथ, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन तिराहे,आजमगढ़ तिराहा, भीटी , सदर चौक पर ई-रिक्सा चालको/टेम्पो चालको/टैक्सी चालको/बस चालको/ट्रक चालको/परिचालको को यातायात नियमो व संकेतो के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनो पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप निशुल्क लगायी गयी। वाहन चालको/पैदल यात्रीगण को यातायात नियमो के वारे मे जानकारी प्रदान की गयी व बताया गया कि वह अपने साथ सभी प्रकार के वैध प्रपत्र लेकर चले जैसे रजिस्ट्रेशन, डी0यल0 ,इंशोरेन्स,फिटनेश लेकर चले तथा कोविड-19 के नियमो का पालन करे ।
इसी क्रम मे गाजीपुर तिराहा , आजमगढ तिराहा, बाल निकेतन आदि स्थानो पर यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको/स्वामियो के विरूद्ध प्रभारी यातायात संतोष कुमार यादव, TSI-मो0 रूस्तम खान, TSI-राम अचल पाल ,HCP रमेश कुमार, हे0का0 सुनील कुमार सिंह, का0 प्रवीण कुमार,का0 उमाकान्त मौर्या , का0 संजय यादव होम गार्ड करन सिंह,पंकज कुमार सिंह टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमो के उल्लघन पर कुल 50 वाहनो से 67500 रू0 का पेण्डिग ई –चालान किया गया ।































Comments