उपजा के जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक पत्रकारों के हित संरक्षण के लिये सदैव तत्पर रहने का लिया गया निर्णय

जनपत की खबर , 464

उपजा के जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक
पत्रकारों के हित संरक्षण के लिये सदैव तत्पर रहने का लिया गया निर्णय
मऊ। उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की बैठक रविवार को मुंशीपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर संरक्षक सुभाष यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लिये गये निर्णयों की सूचना प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गयी। 
 बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के हित संरक्षण के लिये संगठन सदैव तत्पर रहेगा। पत्रकारों विरुद्ध होने वाली किसी भी गतिविधियों के प्रभावी निस्तारण के लिये संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि हर स्तर से संगठन को सशक्त बनाया जायेगा और प्रान्तीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में कार्य किया जायेगा। इकाई में कुछ पदाधिकारियों को संगठन विरोधी प्रतिनिधियों में लिप्त रहने के कारण सर्वसम्मति से बहिष्कृत किये जाने का निर्णय लिया गया। संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते मण्डल कमेटी सदस्य प्रवीण राय, सदस्य विमल राय और मोहम्मद साहिद को जिला कार्यकारिणी से हटा दिया गया। इनके स्थान पर हिन्दी नेट न्यूज के विनय श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में तय किया गया कि जनपद की चारों तहसील के अध्यक्षों के मनोनयन अतिशीघ्र किया जाय। इस क्रम में मोहम्मदाबाद गोहना तहसील का अध्यक्ष राजीव शर्मा को मनोनीत किया गया शेष तीन तहसील सदर, घोसी व मधुबन की इकाईयों का गठन जल्द किया जाय और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाय। इसके लिये संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजय राय, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, मंत्री विरेन्द्र चैहान, संगठन मंत्री मोहम्मद अरशद इराकी, आय व्यय निरीक्षक अमित राय, सदस्य नवीन कुमार राय, मोहम्मद अशरफ, प्रभात राय, लालजी यादव, वायुनन्दन मिश्र, डाॅ.जयप्रकाश यादव, राजीव शर्मा आदि शमिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top