ब्राहम्ण परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा सोलहवाँ स्थापना दिवस
हेडलाइंस Nov 07, 2021 at 09:10 AM , 564अखिलेश दुबे
लखनऊ। राजधानी स्थित ब्राह्मण परिवार उत्तम लाँन कानपुर रोड लखनऊ द्वारा भव्य सोलहवाँ स्थापना दिवस 14 नवम्बर दिन रविवार को आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और और विशिष्ट अतिथि के रुप में रीता बहुगुणा जोशी दिनेश शर्मा, अशोक बाजपेई, बृजेश पाठक जितिन प्रसाद, संयुक्त भाटियाँ, स्वाति सिंह आदि है। इस अवसर पर ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी की अध्यक्षता में अपने सभी देवतुल्य सदस्यों व पदधिकारियों से यह अनुरोध करता है । कि परिवार का एक सदस्य अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालकर संस्था के भव्य 16 वें स्थापना उत्सव की तैयारियों हेतु 7 नवम्बर दिन रविवार को बैठक मे पहुँचकर योगदान करने के लिए आमंत्रित करता है। इस भव्य कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के सम्बंध में कुछ विशेष व महत्वपूर्ण सूचनाएं व जानकारी देने व विचार-विमर्श के लिए भी बैठक का आयोजन किया गया है । अतः इस बैठक मे ब्राह्मण परिवार के अधिक से अधिक सदस्य पहुंचकर सहयोग प्रदान करे ।



























Comments