वकील गोली कांड के विरोध में सरकार के खिलाफ वकीलों का हाई कोर्ट पर प्रदर्शन

जनपत की खबर , 483

लखनऊ।

कचहरी परिसर में गोली मारकर वकील की हत्या तूल पकड़ती जा रही है, एक वकील की हत्या होने से वकीलों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है वकीलों का कहना है वकीलों के साथ इस तरह की घटनाएं सरकार व पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से हो रही हैं...इसी नाराजगी के चलते आज लखनऊ हाई कोर्ट के सामने वकीलों नें सरकार और हत्यारों के खिलाफ  पुतला फूंक कर जमकर प्रदर्शन किया। आपको बताते चलें कि.शाहजहांपुर कचहरी परिसर में तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम के सामने वकील को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पीछे से फायर मारा और तमंचा फेंककर फरार हो गए। कोर्ट परिसर में हत्या होने से पूरी कचहरी में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डीएम-एसपी ने मोके पर पहुंचकर मोका-मुआयना किया है।

शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह 36 ने दो साल पहले कचहरी में वकालत शुरू की थी। इससे पहले यह टीचिंग करते थे। सोमवार को भूपेंद्र सिंह कचहरी में तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में कागज चेक करने गए थे। यहां पर ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं रहती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मारी दी और फरार हो गए। उनके पीछे से गोली मारी गई। बताते हैं कि भूपेंद्र पर भी 18 मुकदमें पंजीकृत हैं। कचहरी परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। तमाम वकील मौके पर दौड़कर पहुंच गए। भूपेंद्र सिंह खून से लथपथ गैलरी में पड़े थे। उनकी सांसें थम चुकी थी। शव से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। पुलिस ने तुरन्त ही कचहरी के गेटों की नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई, पर नतीजा शून्य रहा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे  वकीलों नें अपराधियों को जल्द से जल्द पकडऩे और वकीलों के लिए अधिवक्ता प्रोजेक्ट कानून बनाने की मांग की है.इस अवसर पर अधिवक्ता अजीत सिंह चौहान, अधिवक्ता आदेश श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ताओं ने सरकार और हत्यारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार से न्याय की मांग की।

Related Articles

Comments

Back to Top