प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,59,035 सैम्पल की जांच की गयी

जनपत की खबर , 675

जिसमें कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये

प्रदेश में अब तक कुल 8,11,17,819  सैम्पल की जांच की गयी

पिछले 24 घंटे में 08 तथा अब तक कुल 16,86,984
लोग कोविड-19 से ठीक हुये

 प्रदेश में कोरोना के कुल 133  एक्टिव मामले

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

कल एक दिन में 2,24,781 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी

प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,22,37,989 तथा
दूसरी डोज 2,54,83,124 लगायी गयी

 कल तक कुल 11,77,21,113 कोविड डोज दी गयी

-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 15 अक्टूबर, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,59,035 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,11,17,819 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 08 तथा अब तक कुल 16,86,984 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 133 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 2,24,781 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,22,37,989 तथा दूसरी डोज 2,54,83,124 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,77,21,113 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Comments

Back to Top