एसआईटी टीम ने अंकित के फ्लैट से रिवाल्वर व बंदूक बरामद किया
जनपत की खबर Oct 15, 2021 at 09:25 PM , 671 लखनऊ।
लखीमपुर हिंसा का रीक्रिएशन करने के बाद एसआईटी टीम आज पूर्व केंद्रीय मंत्री के आरोपी भतीजे अंकित दास और उसके साथी लतीफ को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज स्थित एम आई फ्लैट पहुंची। यहां से एक रिवॉल्वर व रिपीटर (बंदूक) बरामद की गई। इसके बाद आरोपियों को फन मॉल के पास स्थित सागर सोना होटल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार हिंसा के बाद अंकित लखीमपुर खीरी से भागकर इसी होटल में छिपा था। उसके बाद ही यहां से नेपाल भाग गया था। मुख्य आरोपी आशीष की गिरफ्तारी के बाद अंकित ने वापस आकर सरेंडर कर दिया। यह होटल अंकित के चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का ही है।






_page-0001.jpg)
























Comments