लखनऊ किसानों से डरी प्रदेश की भाजपा सरकार

हेडलाइंस , 318

लखनऊ।

लखनऊ में भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर बन्द कर दिया गया है हर जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।

हजरतगंज से चारबाग जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। वहीं बापू भवन से हजरतगंज की ओर आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है।

इसके लालबाग की ओर से बीजेपी की ओर जाने वाले रास्ते को भी अंबेडकर हॉस्टल के सामने-रालोद कार्यालय के बगल में बैरिकेडिंग लगाकर कर बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों के संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करेंगे। किसानों के इस कार्यक्रम को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने एहतियातन यह कार्रवाई की है

Related Articles

Comments

Back to Top