मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के प्रयासो के सार्थक नतीजे

जनपत की खबर , 418

अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से 
4 अभियुक्तो को मिली मृत्यु दण्ड की सजा

74 मुकदमों में 134 अभियुक्तों को मिला आजीवन कारावास 

89 मुकदमों में 98 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा

221 मुकदमों में 262 अभियुक्तों को मिली 10 वर्ष से कम की सजा
   लखनऊः 10 अक्टूबर, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर इस वर्ष 21 अगस्त से चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति तृतीय चरण अभियान के तहत अपराधियों को सजा दिलाये जाने के सार्थक नतीजे सामने आये है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इस अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से कुल 4 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है, जिनमें से फिरोजाबाद के 2 मुकदमों 2 अभियुक्तों तथा हाथरस व लखनऊ के एक-एक मुकदमें एक-एक अभियुक्त को मृत्यु दण्ड की सजा हुई है।
श्री अवस्थी ने बताया कि इस अवधि में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहे 74 मुकदमों में 134 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। आजीवन कारावास की सजा कराने वाले तीन शीर्ष जनपद क्रमशः अलीगढ़, बरेली व सीतापुर है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि 89 मुकदमों में 98 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने मेें सफलता मिली है, जिनमें तीन शीर्ष जनपदों के नाम क्रमशः सीतापुर, बरेली व शाहजहापुर है। इसी प्रकार 221 मुकदमों में 262 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने मंे सफलता प्राप्त हुई है, जिनमें तीन शीर्ष जनपद कानपुर नगर, अलीगढ़ तथा कासगंज है। इसके अलावा 977 मुकदमों में 1027 अभियुक्तों की जमानतें खारिज करायी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top