योगी सरकार का दावा यूपी में 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, जौनपुर प्रदेश में अव्वल
जनपत की खबर Nov 05, 2026 at 03:20 PM , 16**लखनऊ, 5 नवंबर।** उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1,000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। पेंशन वितरण में जौनपुर जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर है।
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2,24,345 पेंशनर्स के साथ जौनपुर प्रदेश में शीर्ष पर है। वहीं, 1,97,129 लाभार्थियों के साथ आजमगढ़ दूसरे और 1,72,917 पेंशनर्स के साथ गोरखपुर तीसरे स्थान पर है।
**वृद्धावस्था पेंशन में प्रदेश के टॉप-10 जिले**
1. जौनपुर – 2,24,345 लाभार्थी
2. आजमगढ़ – 1,97,129 लाभार्थी
3. गोरखपुर – 1,72,917 लाभार्थी
4. गाजीपुर – 1,69,161 लाभार्थी
5. हरदोई – 1,69,105 लाभार्थी
6. बलिया – 1,68,241 लाभार्थी
7. प्रयागराज – 1,67,536 लाभार्थी
8. प्रतापगढ़ – 1,61,656 लाभार्थी
9. कुशीनगर – 1,59,964 लाभार्थी
10. अंबेडकरनगर – 1,50,835 लाभार्थी
प्रदेश के इन शीर्ष 10 जिलों ने अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों तक पेंशन योजना का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वहीं, समाज कल्याण विभाग की ओर से योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिलता रहे।
**बुजुर्गों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: असीम अरुण**
समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रदेश के 67.50 लाख वृद्धजनों को सुगमता से 1,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और तत्परता के साथ काम करने वाले शीर्ष 10 जिलों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है।
सरकार का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments