यूपी में किसी को न्याय की उम्मीद नहीं : प्रियंका गांधी

हेडलाइंस , 403

प्रियंका गांधी जी ने संबोधन करना शुरू किया

◆ आज नवरात्रि का चौथा दिन मैं व्रत हूं 
तो मैं मां की स्तुति से शुरू करना चाहती हूँ
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्था नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमो नमः 

सर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ए त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते 

मेरे साथ कहिए जय माता दी जय माता दी जय माता दी

 रैली में प्रियंका जी के भाषण के अंश--

यूपी में किसी को न्याय की उम्मीद नहीं
कोरोना संकट में भी न्याय नहीं मिला।
हाथरस में चिता जला दी बेटी की। परिजनों ने कहा न्याय की हमें उम्मीद नहीं।
लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने छह किसानों को  कुचल दिया प्रशासन दोषियों को बचा रहा था, हमें रोकने की कोशिश की गयी। अपराधी को पकड़ा नहीं, निमंत्रण दे रही है पुलिस  कि आइये बात कीजिए। दुनिया में ऐसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री बचा रहे हैं उन्हें। पीएम लखनऊ आते, पर दो घंटे दूर लखीमपुर नहीं ग्रे। ये आज़ादी हमें किसानों ने दी थी जिसका अमृत उत्सव मना रहे हैं मोदी जी।
[10/10, 4:02 pm] Ajit Singh Akhbar 02: प्रियंका गांधी....

◆ यह जिस आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं
 यह आजादी किसने दी थी आजादी किसानों ने दी जिसका यह उत्सव मना रहे हैं 
वह किसान के बेटे ने सीमा पर देश को सींचा
 और देश के अंदर किसानों ने देश को अन्न दिया

◆ यह देश एक आस्था है एक उम्मीद है इसलिए न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली 
जब महात्मा गांधी जी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए गए तो उनके दिल में ख्याल था कि मेरी जनता को मेरे देश में , मेरे किसानों को मेरे देश में,
 मेरे देश की महिलाओं को मेरे देश में न्याय मिलना चाहिए

◆ लखीमपुर के पीड़ितों से में मिली नछत्तर सिंह के घर गई उन्होंने कहा उनका बेटा एसएसबी में भर्ती हुआ है सभी के घर में सभी के घर वालों ने यही कहा कि हमें न्याय चाहिए लेकिन सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है हत्यारों को बचाया जा रहा 

◆देश के किसानों ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है लगातार आंदोलन चल रहा है 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं ,
येआंदोलन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह जानते हैं यह सरकार के बनाए जो तीन काले कानून हैं, उनके खेत, उनकी आमदनी, उनके फसल सब उद्योगपतियों के कब्जे में जाने वाली है

◆ जो सेब पहले ₹88 किलो किसान बेच रहे थे अब वह ₹70 किलो बेचा जा रहा है क्योंकि उनके फैंस की फसल की कीमत खरबपति तय कर रहे हैं

◆आंदोलन कर रहे किसानों को प्रधानमंत्री ने आंदोलन जी भी कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि उत्तर प्रदेश आओगे तो सुधार देंगे यह भाषा क्या शोभा देती है


◆ प्रधानमंत्री जी देश देश घूम रहे हैं लेकिन उनको किसानों से मिलने का फुर्सत नहीं

मीडिया अपडेट--

बनारस में कांग्रेस की ऐतिहासिक किसान न्याय रैली में उमड़ी लाखों की भीड़।

प्रियंका को सुनने के लिए उमड़ा लोगों का रैला, बनारस हुआ जाम।

कांग्रेस संगठन ने दिखाई ज़बरदस्त ताकत। रैली में पूरे पूर्वांचल की रही भागीदारी। कांग्रेस कमेटियों का जोश आसमान पर।

कांग्रेस के संगठन पर हुई मेहनत का दिखा असर।

प्रियंका गांधी के जोशीले भाषण ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश। 

प्रियंका के नेतृत्व में सरकार बदलने के लिए लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

प्रियंका की रैली के लिए जगतपुर इंटर कालेज का मैदान पड़ा छोटा।

मैदान से दोगुने लोग मैदान के बाहर ही रह गये! रैली खत्म होने तक भी आता रहा लोगों का रेला।

प्रियंका गांधी ने कहा--चाहे मार डालो या डालो जेल, यूपी को बदलने के लिए बिना रुके लड़ते रहेंगे।

प्रियंका के इस ऐलान ने पैदा की भावुकता और जोश की लहर। कार्यकर्ताओं के जोश से गूंजा आकाश।

Related Articles

Comments

Back to Top