कंजूस मक्खीचूस नाम की फ़िल्म की शूटिंग के दौरान टीम के कर्मचारी की मृत्यु पर AICWA द्वारा 50 लाख का मुवावजा दिए जाने की मांग

जनपत की खबर , 468

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कंजूस मक्खीचूस नाम की फ़िल्म की शूटिंग के दौरान करंट लगने से वैनिटी वैन हेल्पर बाराबंकी निवासी अमित दीक्षित की जान चली गयी। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर (निर्माता) विपुल मेहता हैं। ये हादसा 1/10/2021 को दिन में 12 बजे के दौरान हुआ।प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस की लापरवाही की वजह से मज़दूर की जान चली गयी।

प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर सहित लाइन प्रोड्यूसर योगेश त्रिपाठी ने झूठी अफ़वाह फैलाई की मज़दूर की जान चक्कर खाके गिरने से हुई और शूटिंग बंद करके सब फ़रार हो गए।

उत्तरप्रदेश के फ़िल्म मज़दूर और कलाकारों ने ऑल इंडियन सीने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट और वर्तमान में उत्तर ओरदेश का भी प्रभार संभाल रहे श्री विजय प्रताप सिंह एवं नेशनल उपाध्यक्ष श्री रमन प्रताप सिंह से सम्पर्क किया और उन्हें सभी जानकारी दी।

उत्तरप्रदेश के अधिकांश मज़दूर और जूनियर कलाकार AICWA से माँग कर रहे हैं कि अमित दीक्षित को इंसाफ़ दिलाओ।

 इस पूरे घटनाक्रम पर लखनऊ में AICWA के प्रतिनिधि के तौर पर श्री पंकज अग्रवाल जी मामले की सभी जानकारी जुटा रहे हैं।

क्योंकि प्रोडक्शन हाउस मुम्बई, महाराष्ट्र में ही पंजीकृत और कार्यरत है इसलिए कल AICWA के अध्यक्ष श्री सुरेश श्यामलाल गुप्ता महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री, कामगार मंत्री और गृह मंत्री से मुलाक़ात कर निदेशक, प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस पर मनुष्यवाद का मामला दर्ज हो ये माँग करेंगे। अमित दीक्षित के परिवार वालों को ५० लाख आर्थिक मदद मिले और प्रडक्शन हाउस पर पाबंदी लगायी जाए ये माँग करेंगे। 

लखनऊ में भी AICWA स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के लिए मांग करेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top