महिला एच्छिक ब्यूरों के प्रयाश से 27 मामलों में से 11 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपति साथ रहने को हुए राजी-*

जनपत की खबर , 363

महिला एच्छिक ब्यूरों के प्रयाश से 27 मामलों में से 11 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपति साथ रहने को हुए राजी-*
महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक आज दिनांक 03.10.2021 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री अमित कुमार िंसह के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में सम्पन्न हुयी। इस दौरान कुल ब्यूरों में कुल 27 मामलें आये जिसमें सुनीत पत्नी शंशीकान्त साथ साथ रहने को राजी हो गये। पूनम वर्मा और भानू वर्मा ने प्रार्थनापत्र दिया है लेकिन बैठक में बार-बार उपस्थित नही हो रहे है जिससे उनकी फाइल को बन्द कर दिया गया। इसी तरह कुल 06 मामलें प्रार्थीगण के उदासीनता के कारण बन्द कर दिये गये। वन्दना पत्नी विवेक के लिए एच्छिक ब्यूरों की सहमती से एफआइआर के लिए अग्रसारित की गयी क्योकि विपक्षी लगातार सूचना देने के बाद भी अपने निवास स्थान के समीप पुलिस चौकी पिपरीडीह द्वारा उपस्थित होने की सूचना देने पर भी उपस्थित नही हो रहे है इसी बीच प्रार्थी ने माननीय न्यायालय में तलाक का मुकदमा भी कर दिया है और मऊ में नही रहने की गलत सूचना दे रहे है। इस तरह कुल 03 मामलों में कार्यवाही दर्ज की गयी तथा 06 मामलें बन्द कर दिये गये। ब्यूरों के बैठक में सर्वेश दुबे, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अदशद तथा महिला आरक्षी प्रीती दुबे उपस्थित रही।

Related Articles

Comments

Back to Top