28 सितम्बर को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे एटा में, जनपद में करेंगे भ्रमण

अन्य खबरे , 444

*एटा ।

*एटा में कल 28 सितम्बर को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे एटा में, जनपद में करेंगे भ्रमण।*

*एटा के उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी वीआईपी की सूचनानुसार कल एटा में उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य 28 सितम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाईन हेलीपेड पर अपरान्ह 12 बजे पहुंचेंगे।*

*उसके बाद ग्रीन गार्डन एटा में जनपद एटा/कासगंज की लोक निर्माण विभाग,राजकीय निर्माण निगम,सेतु निगम की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकर्पण करेंगे।*

*उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के साथ संवाद करेंगे।*

*एसडीएम ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।*

*इसके बाद पटियाली विधायक ममतेश शाक्य के आवास पर फिर एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास के बाद राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव के आवास पर जायेंगे उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम।*

*उसके बाद पुलिस लाईन हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।*

Related Articles

Comments

Back to Top