सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया हुई शुरू

जनपत की खबर , 466

लखनऊ-सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मलाक में खसरा संख्या 159 व शमशान की जमीन खसरा संख्या 361,232,433,221,209व 867 में जो कि सरकारी अभिलेखों में सरकारी बंजर जमीन के रूप में दर्ज है।सरकारी जमीन पर भू माफियाओ ने कब्जा कर रखा है।जिसकी शिकायत भाजपा से राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद के प्रतिनिधि संजीव मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।शिकायत के बाद सरोजनीनगर के एसडीएम हरकत में आते और कानूनगो जितेंद्र सिंह को आदेश किया।कानूनगो जितेंद्र सिंह ने आनन फानन में टीम का गठन कर पैमाइस शुरू करवा दी है।कानूनगो जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व लेखपाल को हटाकर कर तीन लेखपालो की टीम का गठन किया है।पूरी जमीन की पैमाइस कराई जा रही है।जिस किसी ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया होगा उसके खिलाफ एंटी भू माफिया के तहद मुकदमा लिखवाकर कार्यवाई की जाएगी।यूपी सरकार की मंशा है कि कही पर अगर किसी ने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या कब्जा किया है उसको कब्जा मुक्त करवाने के साथ साथ उचित कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top