वरुण धवन होंगे अगले सुपरस्टार: सलमान
व्यापार Oct 13, 2019 at 12:00 AM , 632मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि वरुण धवन होंगे अगले सुपरस्टार बन सकते हैं। सलमान खान ने हाल ही में पूछा गया कि नए बॉलीवुड स्टार्स में आगे चलकर कौन बड़ा सुपरस्टार बन सकता है। इस पर सलमान ने वरुण का नाम लिया। उन्होंने कहा आज की पीढ़ी के अभिनेताओं में वरुण काफी बेहतर हैं। सलमान और वरुण वर्ष 2017 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुड़वा-2’ में साथ नजर आए थे।
फिल्म में सलमान का कैमियो रोल था। सलमान ने इसके अलावा जहीर इकबाल, आयुष शर्मा और सूरज पंचोली का भी नाम लिया। इन सभी को सलमान ने ही लॉन्च किया था। उन्होंने कहा कि ये सभी कलाकार जल्द ही अच्छा काम करते नजर आएंगे।































Comments