हिंदी न्यूज चैनल पर दिखाये गये यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़े सर्वे फर्जी : मायावती

जनपत की खबर , 255

लखनऊ।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिंदी न्यूज चैनल पर दिखाये गये यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़े सर्वे को फर्जी बताया है। मायावती ने कहा यूपी का ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है। ये फर्जी सर्वे चलाया जा रहा है। इस दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी चुनाव से जुड़े सर्वे को फर्जी बताया। उन्होंने कहा चुनावी सर्वे गले से उतर नहीं रहा है, BSP कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की साजिश की जा रही है। सर्वे के जरिए बसपा कमजोर है ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा। बीजेपी को मजबूत दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन हम इस साजिश का सामना करने को तैयार है।

बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मेलन पर मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे दल बीएसपी की नकल कर रहे हैं। BJP प्रबुद्ध सम्मेलन से बौखला गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। दलितों,पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top