CEC ज्ञानेश कुमार 2 नवंबर को मेरठ दौरे पर आएंगे, चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगे बड़ी बैठक
जनपत की खबर Oct 31, 2026 at 11:50 PM , 15**मेरठ।** मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 2 नवंबर को मेरठ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह आगामी चुनावों की तैयारियों और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिलाधिकारी (DM), पुलिस कप्तान (SP/SSP), मंडलायुक्त, ADG, DIG समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में चुनावी तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। चारों मंडलों के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 सितंबर को भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब उनका दौरा 2 नवंबर को निर्धारित किया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments