CM योगी का बड़ा बयान: साढ़े 9 साल में 9.5 लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी, माफिया को मिट्टी में मिलाया

जनपत की खबर , 26

**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं, रोजगार और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कौन सा कार्य है, जो नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश के बारे में भी लोग कहते थे कि यह नहीं बदल सकता, लेकिन हमने कहा था कि यूपी बदलेगा और आज उत्तर प्रदेश बदल रहा है।
 
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बदलाव नहीं चाहते थे, उन्होंने उत्तर प्रदेश को बीमारू बना दिया था। यूपी बीमारू नहीं था, बल्कि उस समय शासन करने वालों की मानसिकता बीमारू थी।
 
उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। हर जिले में माफिया पाले गए थे। युवाओं की नौकरी और रोजगार पर माफिया तथा डकैत कब्जा कर लेते थे। ऐसे हालात में युवा लाचार होकर प्रदेश से पलायन करने को मजबूर था।
 
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में उनकी सरकार ने साढ़े नौ लाख युवाओं को सीधे सरकारी नौकरी दी है।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें माफिया को पालती थीं, जबकि उनकी सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उत्पादों को नई पहचान दिलाई है।
 
सीएम योगी के मुताबिक, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के माध्यम से प्रदेश में 3 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी नई पहचान के साथ विकास और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top