पंचतत्व में विलीन हुए सिद्वार्थ शुक्ला, मां ने दी मुखाग्नि
मनोरंजन Sep 03, 2021 at 02:25 PM , 857मुम्बई।
सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ हुआ। जहां सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद रहे। उनके अंतिम संस्कार में अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने के लिए जहां फैंस की भीड़ उमड़ी। वहीं, उनके साथ काम करने वाले और टीवी इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी वहां पहुंचे थे। मुखाग्नि उनकी मांग ने दी । अंतिम क्रिया में शहनाज ने संपन्न कीं । वो इस घटना से पूरी तरह टूट चुकी हैं। तस्वीरें बयां कर रही हैं कि वो किस तरह से हैं सिद्धार्थ शुक्ला को नम आंखों से उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी । ओशिवारा
श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट गया। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल ने अंतिम क्रिया की पूजा की। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत
को झटका लगा है। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ.कि सिद्धार्थ अचानक इस दुनिया से चले गए। अपने पसंदीदा सितारे को अंतिम विदाई देते हुए फैंस की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। उनकी सबसे करीबी दोस्त और कथित
गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी बदहवास हैं। कहा जा रहा है सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही वो लगातार रो रही हैं । गोरतलब हो कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड -
टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक को लेकर मशहूर हुए थे। साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।































Comments