पानी की टंकी में डूबने से युवक की मौत

जनपत की खबर , 485


फिरोजाबाद। थाना टूण्डला के गांव जरौली कला में पानी की टंकी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। 
जरौली कला निवासी हेमंत (38) पुत्र सुरेश चन्द्र की सोमवार को अचानक पानी के टंकी में डूबने से मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। बताया जाता है कि मृतक मनरेगा के तहत मजदूरी करता था। परिजनों का हाल बेहाल है। 

Related Articles

Comments

Back to Top