खुल गईं थीं शहर की सभी दुकानें
जनपत की खबर Jun 02, 2020 at 08:04 PM , 395शिकोहाबाद । एसडीएम नरेंद्र सिंह द्वारा नगर में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दुकानों को अल्टरनेट खोलने के आदेश दिए गए हैं । सोमवार देर शाम आदेश देने के बाद आज मंगलवार को नगर का बाजार पूरी तरह सुबह के वक्त खुल गया । आदेशों के चलते आज एक तरफ का बाजार खुलना थाए लेकिन व्यापारियों में कंफ्यूजन के चलते दुकानदारों द्वारा पूरा मार्केट खोल दिया । दाएं और बाएं के चक्कर में सभी व्यापारी अपनी . अपनी दुकानें खोलकर बैठ गए । जब स्थानीय प्रशासन को इस बात की भनक लगी तो पुलिस बाजार में आदेशों का पालन कराने के लिए पहुंची तथा व्यापारियों को बताया कि आज एक तरफ की दुकान यानी सुभाष तिराहा से मैनपुरी तिराहा की तरफ की शॉप खुलेगी, जबकि मैनपुरी तिराहा से तहसील की ओर जाने वाली दुकाने सोमवार, गुरुवार तथा शनिवार को खोली जाएंगी, साथ ही दुकानदारों से अपनी.अपनी दुकानें बंद करने की बात कही । इस आदेश के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराना शुरू कर दिए । दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन द्वारा जो आदेश दिए हैं वह उनकी समझ से परे हैं । दाएं बाएं तथा पूर्व पश्चिम के चलते उन्हें कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई । प्रशासन को चाहिए था आदेश को सही समय पर क्लियर भेजने चाहिए थे । इधर उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना था कि शिकोहाबाद नगर में दिनों हिसाब से दुकान खोली जाएंगी । वही ई रिक्शा में केवल दो सवारियां ही बैठेंगी, वहीं मीट की दुकान ओर होटल पूरी तरह बंद रहेंगे।































Comments