परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट के दिए जा रहे हैं टिप्स  

जनपत की खबर , 384


शिकोहाबाद ।  पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद के जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ एमपी सिंह प्रतिदिन छात्र . छात्राओं को परीक्षा से संबंधित टाइम मैनेजमेंट और बारीकियों को समझा रहे हैं । कोविड.19  के चलते छात्र.छात्राएं लंबित परीक्षाओं को देखते हुए अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं और अपने भविष्य के प्रति चिंतित दिख रहे हैंए ऐसे में डॉ सिंह ने बच्चों की छात्र.छात्राओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान करने का रास्ता निकाला । डॉक्टर सिंह व्हाट्सएप अथवा जूम के माध्यम से छात्र शिक्षक संवाद करते हैं । छात्रों द्वारा परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं को समाधान हेतु जानकारी देते हैंए विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए जाते हैं । वैसे तो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध है फिर भी छात्रों की डिमांड के अनुसार उनको पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।  प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर छात्रों से संवाद किया जाता है,  ताकि छात्र अपने को असहज महसूस न करें  । साथ ही उनको कोविड.19 संक्रमण के चलते अपनाई जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया जाता है । 

 

Related Articles

Comments

Back to Top