धर्मांतरण मामले में फंडिंग से लोगों को बैंक खातों की जांच की गयी

जनपत की खबर , 417

लखनऊ। धर्मातंरण मामले की जांच एटीएस की ओर से भी जारी है। अभी तक मिले खातों का विवरण ईडी से साझा किया जा चुका है। एटीएस अधिकारियों ने बताया बीते दिनों गिरफ्तार धर्मांतरण के आरोपी उमर गौतम और जहांगीर आलम से जुड़े लोगों को बैंक खातों की जांच की गयी है। इसमें आठ खाते ऐसे मिले हैं जिसमें बड़े स्तर से लेन देन किया गया है। इनके गैंग से जुड़े इरफान शेख, मन्नु यादव उर्फ अब्दुल मन्नान और राहुल भोला की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी, उसमें भी कई खुलासे हुए हैं।
यूपी एटीएस ने इन आरोपियों से जो पूछताछ और जांच की उसके मुताबिक शुरू से ही विदेशी फंडिंग की बात साफ हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच के बाद अब पता चला है कि फिलीपींस से इस गिरोह के खातों में पैसे ट्रांसफर किये गए थे। इन पैसों का इस्तेमाल अवैध धर्मांतरण के साथ-साथ अन्य नापाक गतिविधियों में जैसे लव जिहाद और जनसंख्या वृद्धि के कामों के लिए भी किया जाता था। अभी एटीएस टीम दिल्ली, कानपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top