1090 चौराहे के पास गोमती नदी में मिला शव

जनपत की खबर , 335

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नदी में शव मिलने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 1090 चौराहे के पास एक युवक का शव मिला है। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसका शव गोमती नदी में फेंक दिया गया है। हालांकि मौत का मुख्य कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 से 36 वर्ष के आसपास है और शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव चार से पांच दिन पुराना है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर पैंट और शर्ट हैं। हालांकि उसके पास से कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे की उसकी शिनाख्त की जा सके। हालांकि उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस उसकी फोटो को विभिन्न माध्यमों से प्रसारित कर रही है ताकि उसकी पहचान हो सके। निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top