सांसद ने बंधे का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा
अन्य खबरे May 31, 2020 at 11:07 PM , 475निघासन खीरी। बिना मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग के खीरी सांसद ने शिलान्यास व निरीक्षण किया। निघासन क्षेत्र के गाँव रानीगंज घाघी नाले का निरीक्षण करने पहुंचे खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने मातहतों को चेतावनी देते हुये बंधे का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा जिससे क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से निजात मिल सके। इसकी के साथ लुधौरी के गाँव पुरैना में खड़न्जा कार्य का भी खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने शिलान्यास किया। वही दोनों कार्यक्रमो के दौरान खीरी सांसद,उनके प्रतिनिधि,कार्यकर्ता या कार्यकम में सम्मलित किसी व्यक्ति ने न तो मास्क पहना न तो सोशल डिस्टैंकिंग के नियमो का पालन किया जो कि क्षेत्र में व सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, रतीराम लोधी, नगर पंचायत चेयरमैन उत्तम मिश्रा, ग्राम प्रधान रामपाल मौर्य, नगेन्द्र सिंह सेगर, संजय गिरी, दिनेश गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























Comments