‘कंटेनमेंट जोन में मेडिकल मोबाइल वैन करेंगी सेंपलिंग’
अन्य खबरे May 31, 2020 at 11:06 PM , 461लखीमपुर खीरी। जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन एवं ऐसे क्षेत्र जहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार आए हो वहां अभियान चलाकर युद्ध स्तर पर सर्विलांस टीमों के द्वारा मेडिकल स्क्रीनिंग कराने के साथ-साथ संदिग्धों के मौके पर सैंपल संग्रह करने हेतु मोबाइल मेडिकल वेन भी भेजी जाएगी। उक्त की जानकारी जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि यह मोबाइल मेडिकल वैन कंटेनमेंट जोन में मेडिकल स्क्रीनिंग कर रही टीमों के द्वारा चिन्हित संदिग्धों की सेंपलिंग करेगी। बताते चलें कि मोबाइल मेडिकल वैन उन क्षेत्रों में भी जाएगी जिन क्षेत्र में प्रवासी बड़ी संख्या में आए हैं, वहां पहुंचकर संदिग्ध प्रवासी कामगारों की सैंपलिंग करेगी।



























Comments