बस एक्सीडेंट मामले में आरटीओ ने NHAI के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

जनपत की खबर , 312

लखनऊ।

बस एक्सीडेंट मामले में आरटीओ ने NHAI के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, हादसे के लिए बताया जिम्मेदार

एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस ख़राब होने के बाद करीब चार घंटे तक कल्याणी नदी के पुल पर ही खड़ी रही. एनएचएआई के टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने न तो पेट्रोलिंग की न ही कोई मदद पहुंचाई गई.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार आधी रात हुए हादसे (Road Accident) के मामले में एआरटीओ (ARTO) ने हादसे को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है. एआरटीओ ने रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में स्थित कल्याणी नदी के पुल पर हुए भीषण हादसे के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है. एआरटीओ का आरोप है कि खराब होने के बाद बस हाईवे पर घंटों खड़ी रही. जबकि उसे वहां से हटाने  जिम्मेदारी एनएचएआई की थी.

Related Articles

Comments

Back to Top