परिषदीय शिक्षकों को 41 दिन का प्रतिकर अवकाश देने की माँग
जनपत की खबर May 30, 2020 at 07:19 PM , 596फिरोजाबाद। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा घोषित किये गए लॉक डाउन के कारण विद्यालयों का गत 20 मार्च से भौतिक स्वरूप खुलना संभव नहीं हो पाया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम को पूरा कराने के उद्देश्य से लॉक डाउन की अवधि में लगातार ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था संचालित करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत शिक्षकों ने छात्रों के अविभावकों के व्हाट्सएप्प नंबर एकत्रित कर उनके नंबर पर पाठ्यक्रम से सम्बंधित शिक्षण सामग्री भेजकर एवं अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण का संचालन किया। जिसका प्रतिफल अति सफल आने की स्थिति में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने गर्मियों के अवकाश की अवधि में 30 जून तक निरंतर ऑनलाइन शिक्षण सुचारू रखने के आदेश दिए हैं।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने ग्रीष्मावकाश की अवधि में 21 मई से 30 जून तक कुल 41 दिन कार्य करने की एवज में पूर्व से जारी शासनादेशों के अनुक्रम में शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग की है। उन्होंने इस सम्बंध में सचिव,उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सहित समस्त जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।
यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष इन्दु वत्सल दुबे,जिला मीडिया प्रभारी आशीष पोरवाल,जिला महिला उपाध्यक्ष सरिता शर्मा,संत प्यारी,उर्वशी उपाध्याय,रमाकांत गौतम,रूपम चतुर्वेदी आदि ने यह निर्देश जारी कराने की मांग की है।































Comments