भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत में थोड़ा सुधार

जनपत की खबर , 487

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके पुत्र राजबीर से फोन पर बात की। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि कल्याण सिंह के इलाज में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिलना चाहिए। वहीं शाह ने इलाज में लगे डाक्टरों से भी बात की और आग्रह किया कि कोई कसर न छोड़ें। भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे कल्याण की भूमिका राम मंदिर आंदोलन में रही है।वहीं जातिगत राजनीति के गढ़ उत्तर प्रदेश में उनका जातीय प्रभाव भी गहरा रहा है। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव है। अपनी उम्र के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए कल्याण को मोदी सरकार के समय में ही राज्यपाल भी बनाया गया था। प्रधानमंत्री के साथ उनका रिश्ता सहज रहा है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार की सुबह राजबीर को फोन किया और आश्वस्त किया कि वह ठीक हो जाएंगे। शाह ने डाक्टरों से भी बात की। बताया जाता है कि डाक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कल्याण के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top