ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर हुआ कोरोना गाईडलाईन को ध्यान में रखकर भण्डरे का आयोजन

जनपत की खबर , 327

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल की अपनी एक विशेष महत्ता है। इस महीने पडऩे वाले सभी मंगलवार को यहां 'बड़े मंगल' के तौर पर मनाया जाता है। बड़े मंगल पर लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में हर साल भक्तो की भीड़ उमड़ी थी मगर इस बार कोरोना गाईडलाईन के तहत आज ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर जगह जगह भण्डरे का आयोजन किया गया आज बड़ेमंगल पर मंदिरों में राम भक्त हनुमान की पूजा हनुमान चालीसा पाठ और आरती से की जा रही है। अलीगंज के हनुमान मंद‍िर, हनुमान सेतु में जय बजरंगबली, जय हनुमान के उद्घोष से वहां और आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। हनुमान सेतु मंदिर, अलीगंज पुराना हनुमान मंदिर, अलीगंज नया हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर में भक्तो की भीड़ न हो खास प्रबंधन किए गए हैं।.वहीं बंगला बाजार में चंदिका देवी मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया। रश्मि खण्ड में भी भण्डरे का आयोजन। हुआ गुप्ता जी सब्जी वाले रश्मि खण्ड द्वारा भण्डरे का आयोजन किया गया। सभी लोगों नें श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहंण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुलिस. के लोग , भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण निगम, नगर निगम के कर्मचारियों सहित पत्रकारों नें भण्डरे का आनंद उठाया।

Related Articles

Comments

Back to Top