स्मार्ट मीटर में भार जंपिंग की शिकायत मामले की रिपोर्ट तलब
हेडलाइंस May 21, 2020 at 03:54 PM , 644लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्मार्ट मीटर में भार जंपिंग की शिकायत का संज्ञान लेते हुये पावर कारपोरेशन से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर कहा कि हर महीने सैकड़ों की संख्या में उपभोक्तओं के घर में लगे स्मार्ट मीटर भार में अत्याधिक जंपिंग को लेकर लॉकडाउन के पहले जांच समित बनायीं गयी थीं और कुछ मीटर जांच के लिए केन्द्र सरकार द्वारा नामित लेबोटरी में जांच के लिए भेजे गये थे लेकिन आज तक उसकी कोई रिपोर्ट नहीं आयी।
उन्होंने बताया कि परिषद के सज्ञान में आया है कि हर महीने आज भी पूरे प्रदेश में सैकड़ो स्मार्ट मीटर भार जम्प के केस आ रहे हैं और उसे दबाए रखा जाता है और चुपचाप भार जंपिंग स्मार्ट मीटर बदल दिए जाते हैं। ऐसे में जब तक स्मार्ट मीटर की जांच रिपोर्ट आ ना जाय तब तक कंपनी से कोई भी नया मीटर न खरीदा जाये और न ही प्रदेश में जिन भी निर्माता मीटर कम्पनियो के मीटर में भार जंपिंग आयी है उसके मीटर लगाये जाये।
श्रीकांत शर्मा ने प्रमुख सचिव ऊर्जा और पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष से पूरी रिपोर्ट तलब की है और कहा है कि जांच में जो दोषी पाया जायगा कोई बक्शा नहीं जायेगा और साथ ही जो मीटर निर्माता कंपनी भार जंपिंग में दोषी पायेगी उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।



























Comments