अपर मुख्य सचिव, गृह ने सराहनीय कार्य पर उप निरीक्षक श्री आशीष कुमार को दिया 50 हजार का पुरस्कार

जनपत की खबर , 629

अलीगढ़ के गंगनहर में डूब रहे व्यक्ति कीे जान दरोगा आशीष कुमार ने बचाई

लखनऊः 21 जून, 2021

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ के थाना दादों में तैनात उप निरीक्षक, श्री आशीष कुमार द्वारा गंगनहर में डूब रहे व्यक्ति की बिना देरी के छंलाग लगाकर जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य को अंजाम देने वाले उप निरीक्षक, श्री आशीष कुमार के उत्साहवर्धन हेतु प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

 

उल्लेखनीय है कि विगत 20 जून को उप निरीक्षक, श्री आशीष कुमार की ड्यिूटी गंगनहर साॅकरा पर दोनों नहरों के बीच पुल पर लगी थी। पन्नालाल पुत्र तेज सिंह यादव, निवासी ग्राम हारूनपुर खुर्द थाना दादों, अलीगढ़, नहर की पटरी पर खड़ा था, अचानक समय करीब 1.30 बजे गंगनहर में गिर गया, जिसे देख कर आस-पास के लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर वहाॅ डियूटी पर तैनात उ0नि0 श्री आशीष कुमार उसे बचाने के लिए बिना देरी किये गंगनहर में कूद गये। डूबने वाले को गंगनहर से बाहर निकाल लिया, जिसे सकुशल घर पहुॅचाया गया। 

Related Articles

Comments

Back to Top