योग वह अमूल्य उपहार जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है : CM योगी

जनपत की खबर , 449

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नागरिकों को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भारत की इस प्राचीन विधा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और तबसे यह पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।’

Related Articles

Comments

Back to Top