वांछित शातिर जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ा

जनपत की खबर , 350

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वाँछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आशियाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुमित यादव नाम के एक वांछित शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गौरतलब है कि एलडीए सेक्टर ई निवासी सुमित यादव पुत्र रमेश यादव आशियाना थाने में मु०अ०सं०-56/2021 धारा-419/420/467/468/471/506 के तहत दर्ज मुकदमें में वाँछित था। अभियुक्त सुमित यादव पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। जिसे आशियाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top