लखनऊ में आज जितिन प्रसाद, योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

जनपत की खबर , 389

लखनऊ।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद आज लखनऊ में हैं। लखनऊ में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर फिलहाल चर्चा का बाजार गर्म है। लेकिन मुलाकात किस वजह से हुई है इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि चुनाव के पहले की रणनीति और भूमिका को लेकर इस मुलाकात के दौरान चर्चा जरूर हुई होगी। भाजपा की ओर से इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। जितिन प्रसाद ने योगी आदित्यनाथ से दिल्ली में भी मुलाकात की थी। राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार फिलहाल जारी है। जितिन प्रसाद के मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की भी अटकलें तेज हो गई है। हालांकि, सूत्र बता रहे है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा नहीं है। जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। भाजपा को उम्मीद है कि जितिन प्रसाद की बदौलत उसे ब्राह्मणों का समर्थन हासिल हो सकता है। 

Related Articles

Comments

Back to Top