डीपीआईआईटी के सचिव महापात्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
हेडलाइंस Jun 19, 2021 at 11:45 AM , 322नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन से दु:खी हूं। मैंने उनके साथ गुजरात और केंद्र में काम किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी और उन्हें अभिनव प्रयोगों के प्रति जज्बे के लिए जाना जाता था। उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’ महापात्र का शनिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।



























Comments