विभूति खंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार
जनपत की खबर Jun 18, 2021 at 10:55 PM , 395लखनऊ।
विभूति खंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार।
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड चंद्रशेखर सिंह की टीम को मिली बड़ी सफलता।
केटीएल मेट्रो सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोलकर होता था धोखाधड़ी का खेल।
प्लाट के नाम पर रिटर्न का अच्छा प्रलोभन देकर पैसा लगवाने के बाद धोखाधड़ी करते हुए फर्जी व कूटनीतिक दस्तावेज उपभोक्ताओं को दिए जाते थे।
कंपनी के नाम पर करीब ₹50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
कंपनी के डायरेक्टर समेत अभी करीब आधा दर्जन फरार है।
विभूति खंड पुलिस ने रजनीश मौर्य, आनंद कुमार मौर्या, बृजेश कुमार यादव, संजय कुमार सिंह व संतोष पटेल को गिरफ्तार किया।
आधा दर्जन से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए उपभोक्ताओं से लिए गए।
विभूति खंड पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए धोखाधड़ी के पड़े मामले का खुलासा किया है।
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी और एसीपी विभूति खंड प्रवीण मलिक के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड चंद्रशेखर सिंह की टीम को बड़ी सफलता मिली है।































Comments