उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने जनपद झांसी में हुई सर्राफा व्यापारी की हत्या पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से बात की

जनपत की खबर , 391

*आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के संबंध में बात की*

*व्यपारियों के सम्मान और उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी*

:  उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता

     लखनऊ 18 जून 2021

 

  उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता ने जनपद झांसी के मऊरानीपुर में हुई सर्राफा व्यापारी की हत्या पर जनपद झांसी के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को अवगत कराया गया की 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और औए शेष लोगो की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है तथा गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा देने के भी निर्देश दिए हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यपारी की हत्या एक बेहद दु:खद घटना है। व्यपारियो के सम्मान में और उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी तथा योगी जी की सरकार में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top