नारायणी नदी में फंसे 150 यात्री, NDRF ने आधी चलाया ऑपरेशन

हेडलाइंस , 735

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार की रात 150 यात्रियों को लेकर जा रही नाव नारायणी नदी फंस गई। जिसके बाद यात्री घबरा गए और चीखने चिल्लाने लगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नारायणी नदी के बीचो-बीच नाव का इंजन ठप हो गया और नाव में फंसे लोग चिल्लाने लगे। यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और आधी रात में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 
एनडीआरएफ की टीम ने नाव में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए आधी रात को ही ऑपरेशन लॉन्च कर दिया और काफी मशक्कत के बाद सभी 150 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक NDRF के अधिकारी ने बताया कि लगभग 11 बजे रात को सूचना मिली कि एक नाव जो इस पार आ रही थी, इंजन फेल हो जाने की वजह से बीच मंझधार में फंस गई है और लोगों को बचाने की जरूरत है।

अधिकारी ने बताया कि हमने तत्काल एनडीआरएफ टीम रवाना की जो रात लगभग 2:20 बजे मौके पर पहुंची। अगले 10 मिनट में हमने ऑपरेशन लॉन्च कर दिया। लगभग 150 लोग फंसे थे सबको सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top