21 करोड़ मूल्य की हेरोइन के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर जाम्बिया की महिला गिरफ्तार
हेडलाइंस Jun 18, 2021 at 08:40 AM , 543मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बृहस्पतिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर ।जाम्बिया की एक महिला के पास से 21 करोड़ रुपये के मूल्य की तीन किलोग्राम हेरोईन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान जूलियाना मुताले के रूप में हुई है जो दोहा के रास्ते जोहानिसबर्ग से मुंबई आई थी। डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन के पैकेट रखे हुए थे। एक स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।






























Comments