जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के मामले अवर अभियंताओं का प्रदर्शन

जनपत की खबर , 285

लखनऊ। नादान महल रोड के जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने के मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर संगठन के लेसा अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को सर्किल आठ के अधीक्षण अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने निलंबित अभियंता पर बिना वजह के ही कार्रवाई की बात कहीं।
वहीं संगठन ने अपने प्रतिनिधि मंडल को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच कराई। जांच में सामने आया कि 16 जून यानि की बुधवार को उपकेंद्र पर मेंटनेंस कार्य के लिए केवल एक ही गैंग उपलब्ध थी, जोकि 11केवी पोषक फाल्ट में आने से पूर्व कहीं दूसरी जगह दुरुस्तीकरण कार्य कर रही थी। दूसरी ओर फाल्ट आने के बाद उसी टीम द्वारा पेट्रोलिंग कर परिवर्तक के एलटी केबल मरम्मत कर ट्रांसफार्मर का एक डीओ लगाकर 14:25 बजे लाइन को चालू कराने पर 33 केवी के साथ ट्रिप हो गया।

Related Articles

Comments

Back to Top