यूपी के सभी इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेजों में इस साल फीस वृद्धि पर रोक

जनपत की खबर , 450

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के सभी इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेजों में इस साल फीस वृद्धि पर रोक लगा दी है। हालांकि योगी सरकार ने कोरोना के मद्देनजर उत्पन्न हुए विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुए फीस बढ़ोतरी को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं और इसी फैसले से कहीं न कहीं छात्रों को एक बड़ी राहत मिली है। नए सत्र में नहीं होगी फीस बढ़ोतरी सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। यह आदेश हाल ही में यूपी सरकार ने जारी किया था जिसके मुताबिक, यूपी में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों से फीस में बढ़ोतरी बताकर किसी प्रकार की अधिक फीस वसूली नहीं की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बीच ठप हुए लोगों के कारोबार के बीच लोगों को हुई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है. सरकार की ओर से जारी यह आदेश राज्य के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। 

Related Articles

Comments

Back to Top