आशियाना के बंगला बाजार चौकी के पास नहर में उतराता शव देख मचा हड़कंप

जनपत की खबर , 456

लखनऊ।
आशियाना थाना इलाके में शनिवार सुबह  ट्राफिक चौकी के पास बंगला बाजार  नहर में एक अज्ञात युवक का  शव उतराया देख हड़कंप मच गया ।राहगीरों ने पुलिस को कंट्रोल नंबर पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पंचनामा भरे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस के मुताबिक युवक का शव एक दिन पुराना है। आशियाना के बंगला बाजार चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने बताया कि शनिवार सुबह थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार ट्राफिक चौकी के पास नहर में एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। नहर में उतराया शव देख राहगीरों ने कन्ट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक ने नारेदार नेकर पहन रखा था। मृतक का शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top