सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान

जनपत की खबर , 530

लखनऊ! सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान

यूपी सरकार विश्वव्यापी कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है-सीएम योगी

अब तक केंद्र के सहयोग से 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार श्रमिक सुरक्षित यूपी में आये हैं-सीएम योगी

प्रदेश सरकार ने 12 हजार यूपी परिवहन की बसों को तथा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 अतिरिक्त बसें प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सेवा में लगाई हैं-सीएम योगी

राजस्थान, पंजाब अथवा जो भी राज्य सरकार प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सूची यूपी सरकार को उपलब्ध करवा रही है , उस राज्य से उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी के लिये श्रमिक एक्सप्रेस तथा अन्य सुरक्षित साधन लगाये गये हैं-सीएम योगी

कोरोना संकट में अगर कोई संस्था, दल सहयोग देने में रुचि लेना चाहता है तथा यूपी सरकार को सूची भेजेंगी तो उन्हें अवश्य अनुमति मिलेगी , उसका स्वागत भी होगा-सीएम योगी

 *इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निन्दा होनी चाहिए-सीएम योगी*

औरैया में प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिये जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था-सीएम योगी

 

Related Articles

Comments

Back to Top