योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

जनपत की खबर , 567

लखनऊ !सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

प्रदेश सरकार प्रवासी श्रमिकों, कामगारों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध-सीएम योगी

फील्ड में तैनात अफसर अन्य राज्यों से संवाद कर यूपी लौट रहे श्रमिकों कामगारों को श्रमिक एक्सप्रेस अथवा सुरक्षित वाहनों से भेजने की व्यवस्था करें-सीएम योगी

प्रदेश आने वाले प्रत्येक कामगार, श्रमिक को भोजन उपलब्ध कराया जाए-सीएम योगी

जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें-सीएम योगी

प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाकर इनकी मेडिकल स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराएं-सीएम योगी

प्रवासी कामगारों श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने के दौरान उनकी स्किलिंग की जाए-सीएम योगी

होम क्वॉरेंटाइन पूरा होने के बाद रोजगार दिलाने के प्रयास अभी से शुरू करें अफसर-सीएम योगी

कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में गेहूं क्रय केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हुए खरीद में सहयोग करें-सीएम योगी

खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी पीडीएस से जुड़े सभी कोटे की दुकानों का निरीक्षण करें खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सहयोग कराएं-सीएम योगी

अफसर सुनिश्चित करें प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न होने पाए-सीएम योगी

जरूरतमंद के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था निश्चित तौर पर करिए-सीएम योगी

कोविड, नॉन कोविड अस्पतालों में पीपीपी किट, N95 मास्क, सैनिटाइजर सहित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें-सीएम योगी

प्रदेश भर में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं -सीएम योगी

केंद्र सरकार के घोषित आर्थिक पैकेज के अनुसार कार्य योजना बनाएं-सीएम योगी

प्रदेश में नया निवेश लाने के लिए नियमों का सरलीकरण करें-सीएम योगी

प्रवासी श्रमिकों को वृहद स्तर पर रोजगार देने के लिए कार्य योजना तैयार करें-सीएम योगी

 

Related Articles

Comments

Back to Top