लखनऊ महानगर के सांसद एवं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशन में राहत सामग्री वितरित कराई गई।
जनपत की खबर May 11, 2020 at 10:04 AM , 690 अखिलेश दुबे
लखनऊ संवाददाता
लखनऊ महानगर का कार्यभार का संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं अवध क्षेत्र के अध्यक्ष व कैंट विधानसभा के विधायक सुरेश चंद्र तिवारी लखनऊ, महानगर की महापौर संयुक्ता भाटिया के सहयोग से कैंट मंडल-2 में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य सुचार रूप से मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में मजदूर व गरीब जरूरतमंदों को पर्याप्त सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सांसद द्वारा दी गई राहत सामग्री में भोजन किट एवं खुली राहत सामग्री आटा, दाल, चावल आदि एवं भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में हम समस्त कार्यकर्ताओं के अंतरात्मा में विचार आया। कि हम लोग भी इस पुनीत कार्य के सहभागी बन इसी दिशा मे क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बाबूलाल लोधी अपने परिवार , पत्नी व बच्चों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर के आज दिनांक 11 मई 2020 को अपने निवास स्थान बहादुर खेड़ा आलमबाग लखनऊ में सफाई कर्मियों का स्वागत सम्मान किया। और प्रतिदिन की भांति आज भी क्षेत्र में रह रहे 71 जरूरतमंद गरीब परिवारों को भोजन सामग्री वितरित करने का काम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं सह संयोजक राकेश श्रीवास्तव, विधायक कैंट प्रतिनिधि एवं पार्षद सुभाष शुक्ला कैंट मंडल के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष राजीव पांडेय , राकेश विश्वकर्मा, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पासी , कोषाध्यक्ष सचिन वैश्य, मीडिया प्रभारी सुमित शुक्ला, मोहम्मद इदरीस बबलू आदि लोगों की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष ने हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया।































Comments