बाराबंकी में मस्जिद गिराए जाने के प्रकरण पर शासन स्तर पर जांच कमेटी गठित

जनपत की खबर , 383

लखनऊ/बाराबंकी।

*बाराबंकी में मस्जिद गिराए जाने के प्रकरण पर शासन स्तर पर जांच कमेटी गठित*

*विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में बनी   त्रिस्तरीय जांच कमेटी*

*अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ही दो उप- निदेशक हैं कमेटी के सदस्य*

*सीएम के निर्देश पर गठित कमेटी 15 दिन में देगी अपनी जांच रिपोर्ट*

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मस्जिद गिराए जाने के प्रकरण पर शासन स्तर पर जांच कमेटी गठित की गई है. विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी बनी है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ही दो उप-निदेशक कमेटी के सदस्य हैं. सीएम के निर्देश पर गठित कमेटी 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट देगी.

बता दें कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट मस्जिद को तोड़े जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, दारूल उलूम फिरंगी महल, भीम आर्मी और कई पार्टी व संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है. उपजिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक जांच के साथ मस्जिद के पुर्ननिर्माण की मांग की गई है. अब इसको लेकर जांच कमेटी गठित की गई है.

 

  •  

Related Articles

Comments

Back to Top